
#खबर अभी अभी काँगड़ा ब्यूरो *
23-10-2024
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता सरस्वती नगर स्कूल शिमला में आयोजित हुई। इसमें संघोल स्कूल की छात्राओं अंशिका ने स्वर्ण और शगुन ने कांस्य पदक जीत कर स्कूल का परचम लहराया। वहीं, बास्केटबाल प्रतियोगिता ऊना में आयोजित हुई, जिसमें कांगड़ा की टीम स्टेट विजेता रही। संघोल स्कूल के विद्यार्थी वरदान बनवाल विजेता टीम के सदस्य रहे।प्रधानाचार्य अंजली अवस्थी, कोच अश्विनी कुमार और अरुण कटोच ने बताया कि तीन वर्षों से अंशिका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की गोल्ड मेडलिस्ट है। इस वर्ष अंशिका 11वीं कक्षा की छात्रा है। उसने अंडर-19 नेशनल स्कूल गेम्स में ताइक्वांडो में रजत पदक जीता था। अंशिका खेलों के साथ पढ़ाई में भी अच्छी है। इस बार अंशिका मध्य प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेगी और हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी।





