
#खबर अभी अभी कुनिहार ब्यूरो*
24 अक्तूबर 2024
छात्र विद्यालय कुनिहार में चल रहे सात दिवसीय एन एस एस शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत स्वयं सेवियों ने प्रभात फेरी के साथ की। सुबह विद्यालय परिसर से कुनिहार बाजार होते हुए पुराना बस स्टैंड से भजन कीर्तन करते हुए स्वयं सेवियों ने पूरा माहौल भक्ति मय कर दिया। इसके बाद एन एस एस प्रभारी मोनिका चौधरी व लीला शंकर द्वारा स्वयं सेवियों को योग अभ्यास व प्रेड करवाई गई। अगले सत्र में स्वयं सेवियों ने विद्यालय परिसर ,मैदान व आसपास साफ सफाई कर इधर उधर फैला कूड़ा कचरा उठाकर एक जगह इकट्ठा कर उसे जलाकर नष्ट किया।
दोपहर सत्र में बौद्धिक वक्ता के रूप में प्राथमिक विद्यालय कुनिहार के सी एच टी रमेश शर्मा ने नैतिक मूल्य व संस्कारों पर स्वयं सेवियों का मार्ग दर्शन किया। एन एस एस प्रभारी मोनिका चौधरी ने बताया कि इस शिविर में 50 छात्र व छात्राएं भाग ले रहे हैं तथा यह सात दिवसीय शिविर 28अक्तूबर तक चलेगा ।उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान स्वयं सेवी एक दिन गोद लिए गांव पुलहाड़ा में जाकर वहां साफ सफाई कर स्वच्छता पर जागरूकता संदेश देंगे तथा गांव में अन्य जानकारियां प्राप्त कर अपना ज्ञान बढ़ाएंगे।





