कुनिहार द एसवीएन स्कूल बडोर घाटी में पीटीएम का आयोजन किया

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

24 अक्टूबर 2024

कुनिहार द एसवीएन स्कूल बडोर घाटी में पीटीएम का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष तौर पर विद्यालय बच्चो द्वार एक एग्जीबिशन का आयोजन भी किया गया।प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय निदेशक लूपिन गर्ग,पुष्पा गर्ग व सोना गर्ग ने किया।
प्रदर्शनी मे कक्षा पहली से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़ – चढ़कर भाग लिया। जिसमें सभी विषयों अंग्रेजी, हिंदी, गणित ,विज्ञान सामाजिक विज्ञान ,कंप्यूटर से संबंधित विभिन्न मॉडलों व चार्टों का प्रदर्शन किया गया।विद्यालय प्रधानाचार्य सागरिका बक्शी के निर्देशन में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सभी अभिभावक गण भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अभिभावकों के समक्ष सभी विद्यार्थियों ने स्वयं द्वारा निर्मित मॉडलों की विस्तृत जानकारी भी प्रस्तुत की। सभी अभिभावकों ने विद्यार्थियों के परिश्रम व अध्यापकों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही प्रधानाचार्य सागरिका बक्शी की अध्यक्षता में दसवीं कक्षा के अभिभावकों के लिए विशेष रूप से ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन भी किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य ने आने वाली बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित निर्देशों व आगामी पुन: अध्ययन प्रणाली से उन्हें परिचित करवाया। निदेशक लूपिन गर्ग ने बातचीत में बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों मे आत्म विश्वास बढ़ाने व सरल अधिगम के लिए गतिविधि आधारित पाठ्यक्रम चलाया जा रहा है। वहीं दौरान इन्होंने जितने भी मॉडल व चार्टों का निर्माण किया उनमें से कुछ प्रदर्शनी में शामिल किए गए हैं। जिनके द्वारा विद्यार्थियों की अधिगम क्षमता और रचनात्मक झलकती है। उन्होंने सभी अभिभावकों का स्वागत कर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए भी आभार प्रकट किया। वहीं इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापक मौजूद रहे।

Share the news