
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो *
25 अक्टूबर 2024
आज ग्राम पंचायत पलासला की प्रधान द्वारा अपनी पंचायत के गांव गुगा मोहडा के लोगों को दिवाली की सौगात के रूप में ओवरहेड टैंक को चालू करवा कर लोगों को स्वच्छ जल की सप्लाई शुरू करवाई गई । उन्होंने बहुत ही अच्छा कार्य करके लोगों के दिलों को जीत लिया आखिर खत्म हुआ 10 साल का इंतजार। गांव मोहडा में 10 साल पहले बना पानी का ओवरहेड टैंक पिछले 10 साल से किसी अनसुलझे विवाद की वजह से खाली पड़ा था ।जिसे पलासला पंचायत की प्रधान संदेश शर्मा ने अपने कुशल वार्तालाप से समझा कर विभाग और जनता के बीच कड़ी का काम कर लोगों के दिलों को जीतने का कार्य किया है। इस कार्य से गांव के लोगों को पानी की समस्या से काफी निजात मिलेगी। व लोगों को पीने के पानी को 2 किलोमीटर दूर से लाने के लिए भी निजात मिलेगी तथा समय की बर्बादी से बचा जा सकेगा। ग्राम पंचायत पलासला की प्रधान ने संदेश कुमारी ने रमेश चंद का भी बहुत-बहुत धन्यवाद किया ।कि पिछले 10 साल से जो विवाद चला था उसको सुलझाने में मदद की । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्ञानचंद शर्मा, रमेश शर्मा, सुमन कुमारी, सदाराम शर्मा, सतीश शर्मा ,राजकुमार ,सावित्री देवी अनु शर्मा ,रीता देवी, पवन शर्मा,व लगभग 150 लोगों ने भाग लिया ।





