मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को वितरित किए 500 से अधिक कपड़े

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

24 नवम्बर 2024

सोलन शहर और आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंदों की मुस्कान का कारण बना मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट, जिसने 500+ से अधिक कपड़ों का वितरण कर समाज सेवा की एक नई मिसाल पेश की। इस नेक कार्य में ट्रस्ट के कई समर्पित स्वयंसेवकों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। इस पहल की सफलता उन दानदाताओं के बिना संभव नहीं थी, जिन्होंने अपने खुले दिल से कपड़ों का दान किया।

ट्रस्ट ने सभी दानदाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा, “आपके सहयोग से ही यह मिशन संभव हो पाया। आपकी दया और विश्वास ने हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।” मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों की मदद करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मकता और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। यह ट्रस्ट भविष्य में भी ऐसे कार्यों को जारी रखते हुए समाज को एक बेहतर दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share the news