

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है जिसमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम भी शामिल है। सुक्खू शीतकालीन प्रवास पर धर्मशाला में हैं और 25 फरवरी को बैजनाथ में होने वाले पूर्ण राज्यत्व दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह दिल्ली प्रचार के लिए जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों शीतकालीन प्रवास पर धर्मशाला में है। 25 फरवरी को बैजनाथ में होने वाले पूर्ण राज्यत्व दिवस कार्यक्रम में वह हिस्सा लेंगे।जबकि 26 को शिमला में गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वह दिल्ली प्रचार के लिए जा सकते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से उनका बाकायदा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।



