


खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो
06 सितंबर 2022
मुरारी लाल नर्सिंग कालेज सोलन में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ
सोलन के नगाली स्थित मुरारी लाल नर्सिंग कालेज में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता तथा कालेज के निदेशक निमित गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया गया इस प्रतियोगिया में खो खो ,कब्बडी ,रेस प्रतियोगिता इत्यादि खेलों का आयोजन किया गया जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया कॉलेज के चेयरमैन चंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया की पढाई के साथ साथ खेलों का भी जीवन मैं बहुत योगदान है इसलिए इस तरह की प्रतिगिताएं समय समय पर होनी चाहिए जिससे बच्चों का सर्वागीन विकास होता है इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य रघुनन्दन ने बताया की आज बुधवार को फ़ाइनल मैच खेले जाएगें इस मौके पर कॉलेज का स्टॉफ व् सभी छात्राएं मौजूद रहीं I





