गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया ‘हिंदी दिवस

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो
14 सितंबर 2022
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया ‘हिंदी दिवस’
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिंदी दिवस के उपलक्ष पर इस सप्ताह को ‘हिंदी पखवाड़े ‘ के रूप में मनाया । इस पखवाड़े के अन्तर्गत सभी कक्षाओं के लिए भिन्न-भिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी छात्रों ने बढ़-चढकर भाग लिया । दिनांक 14 सितंबर को विद्यालय की प्रार्थना सभा ‘हिंदी दिवस ‘ पर आधारित रही जिसमें एक तरफ हिंदी जगत के हास्य तथा व्यंग्य कवियों का रूप धारण कर विद्यार्थियों ने हिंदी हास्य -व्यंग्य कविता गोष्ठी का आयोजन किया, वहीं दूसरी तरफ़ विद्यालय के नौनिहालों द्वारा कविता वाचन एवं कहानी वाचन द्वारा समय बांधा गया। कनिष्ठ वर्ग द्वारा नाटक तथा नुक्कड़ नाटक दिखाए गए।तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल्स की  प्रदर्शनी सजाई गई । विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती लखविंदर अरोड़ा विद्यार्थियों को हिंदी दिवस के महत्व के बारे में समझाते हुए कहा कि जितना हमारे लिए अंग्रेजी भाषा का ज्ञान आवश्यक है, उतना ही हमारे लिए अपनी मातृभाषा का ज्ञान भी आवश्यक है ।
Share the news