
#प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवा विजय संकल्प रैली के आयोजन की तैयारियां लगभग समाप्त*
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो
21सितंबर 2022
भारतीय जनता युवा मोर्चा सदर मंडल ने मंडी में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवा विजय संकल्प रैली के आयोजन के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
इसी कड़ी में युवा मोर्चा सदर मंडल की बैठक परिधिगृह बिलासपुर में इसके अध्यक्ष विनोद ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में सदर विधायक सुभाष ठाकुर , अंबाला के विधायक असीम गोयल, भाजपा प्रदेश सचिव एवं मेार्चो, प्रकोष्ठों के प्रभारी तिलक राज शर्मा, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री विनीत त्यागी और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमित विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मोर्चा द्वारा इस रैली के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की गई।
भाजयुमो सदर मंडल के अध्यक्ष विनोद ठाकुर ने बताया कि इस रैली के लिए सदर मंडल को 2000 युवाओं को लाने का लक्ष्य दिया गया है जिसके चलते सदर मंडल ने इसके लिए पूरे सदर विस क्षेत्र को 24 ग्राम केंद्रों में विभाजित किया था। उन्होंने बताया कि इस रैली को लेकर युवाओं में काफी उत्साह है जिसके चलते अभी तक सदर युवा मोर्चा के पास इस रैली के लिए 3 हजार युवाओं के नाम आए हैं।
वहीं, बैठक में सदर विधायक सुभाष ठाकुर , अंबाला के विधायक असीम गोयल, भाजपा प्रदेश सचिव एवं मेार्चो, प्रकोष्ठों के प्रभारी तिलक राज शर्मा, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री विनीत त्यागी और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमित ने मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे आने वाले चुनावों के लिए तैयार रहेें तथा लोगों को डबल इंजन सरकार की नीतियों से अवगत करवाएं । इस अवसर पर सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, मंडल महामंत्री सोनू ठाकुर, सुभाष, नंदलाल व जिला उपाध्यक्ष रोहित सहित अन्य भी मौजूद रहे।
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो







