
शिमला में रातें ज्यादा ठंडी होने लगी हैं। अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
नवंबर नजदीक आते ही प्रदेश में पारा भी गिरने लगा है। शिमला में रातें ज्यादा ठंडी होने लगी हैं। शिमला में 27 अक्तूबर को न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को यह 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माैसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। जबकि अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।
इतने दिन साफ रहेगा माैसम
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 3 नवंबर तक माैसम साफ बना रहेगा। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी आज धूप खिली हुई है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.6, सुंदरनगर 11.9, भुंतर 9.5, कल्पा 3.4, धर्मशाला 12.8, ऊना 11.6, नाहन 15.3, केलांग -0.1, पालमपुर 10.0, सोलन 9.0, मनाली 6.1, कांगड़ा 13.0, मंडी 13.0, बिलासपुर 14.8, हमीरपुर 13.0, कुफरी 7.9, कुकुमसेरी 0.2, नारकंडा 5.7, भरमाैर 8.1, रिकांगपिओ 6.7, सेऊबाग 7.8, सराहन 12.4, देहरागोपीपुर 14.0, ताबो 1.1 व बजाैरा में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान
सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.4, हमीरपुर में 31.0, बिलासपुर में 30.0, कांगड़ा में 28.6, नाहन में 27.6, धर्मशाला में 27.1, सोलन में 27.0, मंडी में 24.7, शिमला में 21.6 और मनाली में 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।





