
अर्की पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस अभियोग में दिनांक 26-12-2025 को पहले आरोपी आनंद कुमार को गिरफ्तार किया गया था। मामले के आगामी अन्वेषण एवं गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि चोरी की वारदात में एक अन्य व्यक्ति भी संलिप्त था।
इसके बाद पुलिस थाना अर्की की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अनूप पुंडीर पुत्र ईशाम सिंह, निवासी जागृति विहार, तहसील व जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अनूप पुंडीर पहले रिलायंस जियो टावर कंपनी, अर्की में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था, लेकिन नौकरी से निकाले जाने के बाद वह अपने घर मेरठ चला गया था। जांच में पाया गया कि दिनांक 08-12-2025 को आरोपी अपने भाई के साथ मेरठ से अर्की पहुंचा और दोनों ने मिलकर कंपनी की साइट से तीन बैटरियां (Coslight 100 AH) तथा दो रेक्टिफायर चोरी किए।
गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 05-01-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है।





