
29 अगस्त 2026 | खबर अभी अभी | मंडी

मंडी। सराज क्षेत्र के थाची के ढमसेहड़ गांव में शनिवार को एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
आगजनी की घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और संबंधित विभाग को घटना की सूचना दी।
घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, नुकसान की वास्तविक स्थिति का आकलन प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।





