ऊना के रोहित ठाकुर ने UPSC परीक्षा में रचा इतिहास, देशभर में दूसरा स्थान

ऊना / बंगाणा |
जिला ऊना के बंगाणा क्षेत्र के गांव कड़साई निवासी रोहित ठाकुर ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित केबिन सेफ्टी इंस्पेक्टर (CSI) परीक्षा में देशभर में दूसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

रोहित ठाकुर का चयन नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अंतर्गत डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) में केबिन सेफ्टी इंस्पेक्टर पद के लिए हुआ है। यह भर्ती पूरी तरह से UPSC के माध्यम से की गई थी, जिसकी लिखित परीक्षा 19 जून को आयोजित हुई थी। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 24 जनवरी को नियुक्ति पत्र जारी किए गए।

इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 15 पद शामिल थे, जिनमें रोहित ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया सेकेंड रैंक प्राप्त की।

रोहित की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे बंगाणा क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके परिवारजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है। परिवार ने रोहित की सफलता का श्रेय उनकी निरंतर मेहनत, माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

Share the news