
खबर अभी अभी
ब्यूरो मंडी
,01 फरवरी,25
मंडी। आज मंडी में “एल.बी. फिटनेस जिम्म ” का विधिवत शुभारम्भ युवा कांग्रेस जिला मंडी के अध्यक्ष निखिल ठाकुर द्वारा किया गया। इस फिटनेस जिम की शुरुआत एनएसयूआई अध्यक्ष ललित भारद्वाज ने की है।
शुभारम्भ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित निखिल ठाकुर ने कहा कि आज के युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शारीरिक गतिविधियां और फिटनेस नशा मुक्त हिमाचल बनाने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण और आवश्यक कदम हैं। ऐसे फिटनेस सेंटर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में ब्लॉक सुंदरनगर अध्यक्ष धैर्य वर्धन सहित युवा कांग्रेस जिला मंडी की पूरी टीम विशेष रूप से मौजूद रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।





