
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल आज प्रदेश मुख्यालय शिमला पहुंचे। इस अवसर पर वे आगामी केंद्रीय बजट को लेकर संगठनात्मक तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए नजर आए।
डॉ. बिंदल ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 देश के विकास, गरीब कल्याण, युवाओं के रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
उन्होंने बताया कि आज प्रातः 11 बजे से भाजपा प्रदेश मुख्यालय सहित जिला कार्यालयों एवं मंडल स्तर पर केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण सुना जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
डॉ. बिंदल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बजट के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करें।





