
Kullu-
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई द्वारा शविवार को कुल्लू महाविद्यालय में प्रदेश स्तरीय माँगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया|
वहीं इकाई अध्यक्ष ऋतिक कार्तिक ने कहा कि हमारे एकमात्र लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव को जल्द से जल्द बहाल किया जाए।NEP 2020 को जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए।HPU/SPU में मूल्यांकन प्रक्रिया सुदृढ़ की जाएँ।हिमाचल प्रदेश की क़ानून व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जाना चाहिए।मुख्य माँगे: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई ने माँग रखी कि महाविद्यालय में अध्यापकों के रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाये।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई की सबसे बड़ी माँग यह है कि कुल्लू महाविद्यालय में *M.COM* एवं *M.SC* को लाया जाएँ।कुल्लू महाविद्यालय के भवन निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पूरा हो। NEP 2020 को लागू किया जाना चाहिए।सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाया जाएं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई को यह उम्मीद है कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान रखते हुए इन माँगो पर शीघ्र सकारात्मक कार्यबाही की जाएगी।
कुल्लू ब्यूरो सुशांत शर्मा कि रिपोर्ट





