
सराज क्षेत्र के चैलचौक–जंजैहली सड़क मार्ग पर बीती रात एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार बगस्याड के काण्ढी मोड़ के समीप एक गाड़ी (HP 32A 9970) अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर जा गिरी।
बताया जा रहा है कि यह हादसा देर रात हुआ, जिसके चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर हलचल का माहौल बना रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ और वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन चालक के संतुलन खोने के कारण यह हादसा पेश आया।





