
कुल्लू-
आशा कार्यकर्ता का 5 दिवसीय 6 & 7 मॉड्यूल प्रशिक्षण का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉक्टर रणजीत ठाकुर की अध्यक्षता मंगलवार को किया गया । अपने संबोधन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉक्टर रणजीत ठाकुर ने बताया कि आशा कार्यकर्ता हमारे स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी है इनके माध्यम से ही स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं और कार्यक्रम को आम जन मानस तक पहुंचाया जाता है । इस अवसर पर उन्होंने बताया कि 5 दिवसीय प्रशिक्षण में आशा कार्यकर्ता को बताए जाएगा कि किस तरह से एक सौहार्द पूर्ण एवं अपने अच्छे सम्बन्ध से लोगों तक स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को पहुंचाएंगे तथा गृह भ्रमण के दौरान नवजात शिशु और माँ की बीमारियों , कुपोषण की पहचान करेंगी तथा स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंचने में मदद करेंगी, साथ ही परिवार नियोजन के बारे में भी परामर्श देंगी । इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिशु का स्वास्थ्य एवं पोषण, महिला का प्रजनन स्वास्थ्य, नवजात शिशु का स्वास्थ्य और संक्रामक रोगों के बारे में पूर्ण रूप से आशा कार्यकर्ता को प्रशिक्षित किया जाएगा । यह प्रशिक्षण जन शिक्षा एवं संप्रेषण अधिकारी निर्मला महंत, स्वास्थ्य शिक्षिका ममता एवं आशा कॉर्डिंयाटर जीवन के द्वारा दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण नई नियुक्त की गई आशा कार्यकर्ता को दिया जा रहा है ।
कुल्लू ब्यूरो सुशांत शर्मा की रिपोर्ट….





