नेरचौक सुंदरनगर के पास सड़क हादसे में Blinkit डिलीवरी युवक की सड़क हादसे में मौत

खबर अभी अभी
संवाददाता नेरचौक (हंसराज सैनी)
13 अप्रैल 2026 — सुंदरनगर में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्थित पोल्ट्री फार्म के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
मिली ताज़ा जानकारी के अनुसार, मृतक Blinkit में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था। हादसे के वक्त वह अपनी बाइक (नंबर HP 32 B 3709) पर ड्यूटी के दौरान जा रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

Share the news