नेरचौक: कोयला माता मंदिर भयारटा (मकड़ोली) में 26 अप्रैल को विशाल भंडारा

नेरचौक, — क्षेत्र के कोयला माता मंदिर भयारटा (मकड़ोली) में 26 अप्रैल 2026, रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
मंदिर समिति के प्रधान प्रेम सिंह नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि भयारटा (मकड़ोली) में स्थित कोयला माता का मंदिर अत्यंत सुंदर और भव्य है, जहां हर वर्ष श्रद्धालुओं के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर प्रांगण में भंडारा आयोजित किया जा रहा है। यह भंडारा दोपहर 12 बजे से शुरू होकर शाम तक चलेगा, जिसमें मंडयाली धाम का विशेष आयोजन भी किया जाएगा।
मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं व क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें और प्रसाद ग्रहण करें।

Share the news