Himachal News: कांगड़ा की पहाड़ियों पर फंसे दो पैराग्लाइडर पायलट, एयरफोर्स ने किए सुरक्षित रेस्क्यू

पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ बिलिंग से उड़ान भरने के बाद रविवार को दो पैराग्लाइडर पायलट तत्वानी की दुर्गम पहाड़ियों में दुर्घटना का शिकार हो गए। राजस्थान के अरुण सिंह और गुजरात के राजन दयोल को जिला प्रशासन और भारतीय वायुसेना ने सुरक्षित निकाल लिया गया है।
दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए विवेकानंद अस्पताल पालमपुर में भर्ती करवाया है। बैजनाथ उपमंडल के गुरण धार और तत्वानी क्षेत्र की पहाड़ियों में हुई दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। हादसा स्थल इतना दुर्गम था कि वहां सड़क मार्ग उपलब्ध नहीं था और पैदल पहुंचने में कई घंटे लग सकते थे। सरकार ने केंद्र से संपर्क कर वायुसेना की सहायता मांगीउपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि राजस्थान निवासी अरुण सिंह हादसे में घायल हुए थे, जबकि गुजरात के पायलट राजन दयोल पहाड़ियों के बीच एक पेड़ पर फंस गए थे। वायुसेना के दो हेलिकॉप्टरों ने विशेष बचाव अभियान चलाया। पुलिस, स्थानीय बचाव दल और एयरफोर्स ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर एयरलिफ्ट किया।

Share the news