
मंडी/पुँघ,
पुलिस द्वारा पुँघ क्षेत्र में लगाए गए नाके के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। चेकिंग के दौरान कार नंबर HP01KA1080 को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन के डैशबोर्ड में छुपाकर रखी गई 420 ग्राम चरस बरामद की गई।
इस मामले में कार सवार युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी की पहचान: दुर्गा सिंह (30 वर्ष) पुत्र प्रीतम सिंह, निवासी गांव गोडी गार, डाकघर देओठ, तहसील बंजार, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है कि यह खेप कहां से लाई जा रही थी और किन-किन लोगों की इसमें संलिप्तता हो सकती है।





