बिलासपुर में होटल से चिट्टा बरामद, बाहरी राज्य का युवक गिरफ्तार

बिलासपुर में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। 27 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 7:55 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक बाहरी राज्य का युवक शहर के एक होटल में ठहरा हुआ है और उसके पास भारी मात्रा में चिट्टा मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल के कमरे में दबिश दी और तलाशी के दौरान आरोपी तेजबीर (उम्र 34 वर्ष), निवासी रोहतक (हरियाणा) के कब्जे से 12.95 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में ND&PS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Share the news