
Shimla : द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के बाद गरिमामय विदाई दी गई।
इस अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस और सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे।
दिल्ली रवाना होने से पूर्व राष्ट्रपति ने शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग कमांड का भी दौरा किया, जहां राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।





