जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों की मतगणना हेतु सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्त

खबर अभी अभी
मंडी,
• 4 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने पंचायती राज चुनावों के तहत जिला परिषद तथा पंचायत समिति की मतगणना के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (मतगणना) की नियुक्तियां कर दी हैं। यह नियुक्तियां हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 30 व 31 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई हैं।

उन्होंने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करना है, ताकि पूरी चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके। उपायुक्त ने बताया कि तहसीलदार सुन्दरनगर को खिलड़ा, नौण, चुराग तथा सलापड़ जिला परिषद् निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नियुक्त किया गया है। खंड विकास अधिकारी धनोटू को महादेव व कोट (बल्ह) क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खंड विकास अधिकारी चुराग को सांवीधार, चुराग तथा नौण क्षेत्र के लिए तैनात किया गया है। वहीं खंड विकास अधिकारी सदर को कोटली, स्योग, सदयाणा तथा कटौला निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नियुक्त किया गया है।

Share the news