
खबर अभी अभी
हिमाचल ,
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एल आर बी.एड. विभाग के प्रशिक्षुओं एवं एनएसएस वोलेंटर्स द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष प्रार्थना सभा से हुआ, जिसमें सभी प्रशिक्षुओं एवं शिक्षकों ने स्वच्छ पर्यावरण के संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर विभाग की प्रधानाचार्या डॉ. निशा एवम बी.एड विभाग के शिक्षक एवम गैर शिक्षक मौजूद रहे।कार्यक्रम के शुरूआत एनएसएस वोलेंटर्स द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” थीम कैंपिगन से की गई।इस कैंपिग्न का उद्देश्य प्रशिक्षुयो, शिक्षकों एवम समाज की माताओं के सम्मान में एक एक पोधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना हैं। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण, तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसी के साथ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” गतिविधि का भी आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पलक की टीम ने प्रथम, महक चौहान की टीम ने द्वितीय तथा तंजीन की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” प्रतियोगिता में छोमो की टीम ने जीत अपने नाम दर्ज़ की।भाषण प्रतियोगिता में कृतिका कश्यप ने प्रथम तथा अनन्या और रीना ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिताओं के दौरान प्रशिक्षुओं ने विभिन्न अनुपयोगी एवं अपशिष्ट सामग्रियों से उपयोगी वस्तुएँ तैयार कर अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या डॉ. निशा ने बताया कि “पर्यावरण केवल हमारे जीवन का आधार ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की अमूल्य धरोहर भी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाए और प्लास्टिक के उपयोग को कम करे, तो हम अपनी धरती को सुरक्षित एवं समृद्ध बना सकते हैं। स्वच्छ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव है।”






