मनाली के बाईपास सरकार की प्राथमिकता : विक्रमादित्य सिंह

29/7/2026
मनाली
खबर अभी अभी

जिला कुल्लू की अग्रणी सांस्कृतिक संस्था सूत्रधार कला संगम के लिए 29 जुलाई 2026 का दिन ऐतिहासिक रहा। संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन ने आज कुल्लू में प्रेस वार्ता कर स्वर्ण जयंती वर्ष के लोगो का अनावरण और वार्षिक कार्यक्रमों के कैलेंडर का विमोचन किया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि वैसे तो सूत्रधार कला संगम ने 21 जून को ही अपने स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश कर लिया था, लेकिन आज विधिवत रूप से स्वर्ण जयंती लोगो का अनावरण किया गया। आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दीप सदन में यह पहला कार्यक्रम आयोजित किया गया।

साल भर चलेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम –
दिनेश सेन ने बताया कि आज जारी किए गए कैलेंडर में पूरे वर्ष भर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा दी गई है। स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में साल भर विभिन्न सांस्कृतिक, संगीत और लोक-कला से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

49 वर्षों से कला-संस्कृति के संरक्षण में अग्रणी –
उन्होंने कहा कि सूत्रधार कला संगम ने अपने 49 वर्षों के सफर में कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित किए हैं। संस्था के कलाकारों ने देश-विदेश में कुल्लू और हिमाचल की लोक संस्कृति का परचम लहराया है।

संस्था द्वारा संचालित संगीत अकादमी में संगीत गुरु पंडित विद्यासागर के सानिध्य में सैकड़ों शिष्य संगीत की शिक्षा ले रहे हैं। गर्व की बात है कि उनके कई शिष्य आज विभिन्न विद्यालयों में संगीत शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कई परिवारों में माताएं और बच्चे एक साथ यहां संगीत सीख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सूत्रधार कला संगम का मंच और वेशभूषा, आभूषण सभी कला प्रेमियों के लिए हमेशा खुला है। जब भी किसी संस्था या व्यक्ति को लोक संगीत या फोक कार्यक्रम की आवश्यकता होती है, सूत्रधार की टीम हमेशा तत्पर रहती है।

इस अवसर पर सूत्रधार कला संगम के संगीत गुरु पंडित विद्यासागर, मंजूलता शर्मा सहित संस्था के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share the news