
29/7/2026
मंडी
खबर अभी अभी
हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से नीट पेपर लीक मामले को लेकर किए गए प्रदर्शन के उपरांत मंडी लोकसभा सीट से सांसद व फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने जेन जी युवतियों पर कमेंट किया उन्हें जेनरेशन गटर करार दिया ।इससे कांग्रेस की महिला नेत्रियों में काफी नाराजगी है जिसको लेकर आज मंडी के दोहुँदी में कंगना के ख़िलाफ़ जोरदार प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाज़ी की ।कंगना रनौत के कागज से बने पोस्ट पर फोटो रखकर चप्पलों से पिटा और फिर आग लगा दी इस दौरान लगातार कंगना रनौत के खिलाफ महिला नेता जोरदार नारेबाजी करते रहें।इस दौरान महिला कांग्रेस ने भाजपा सांसद का पुतला फूंका।इस विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष तृप्ता ठाकुर और महिला कांग्रेस जिला मंडी की अध्यक्षा अंजय कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं ।प्रदेश अध्यक्षा तृप्ता ठाकुर ने कहा कि कंगना रनौत अपनी टिप्पणी के लिए देश की बेटियों से माफी मांगे।उन्होंने कहा कि कंगना एक महिला सांसद और सेलिब्रिटी होते हुए उन्हें यह शोभा नहीं देता की महिलाओं पर इस तरह की बड्डी टिप्पणी करें उन्हें सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए साथ ही भारतीय जनता पार्टी को ऐसी महिला संसद पर कार्रवाई भी करनी चाहिए और इस तरह की बयानबाजी इस देश की महिलाएं बर्दाश्त नहीं करेंगी।





