आर्ट ऑफ लिविंग ने कुल्लू में करवाई रुद्र पूजा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश

4/8/2026
कुल्लू
खबर अभी अभी

आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था कुल्लू द्वारा जिला कुल्लू के विभिन्न जगहों मनाली स्थित जगत्सुख,कुल्लू रामशीला देवी मंदिर, कुल्लू स्थित कारागार सहित भुंतर, शमशी, बंजार में रूद्र पूजा बैंगलोर स्थित आश्रम से आये स्वामी आदित्य द्वारा सम्पन्न की गई। स्वामी आदित्य ने कहा कि सावन का मास के पवित्र महीने में रूद्र पूजा करते हैँ इसमें हम अपनी भारतीय संस्कृति में और भगवान शिव की पूजा में बहुत सारे संकट का प्राकृतिक रूप से बचाव होता है चाहे कृत्रिम रूप से है हो या बाढ़ के कारण बहुत ज्यादा परेशानी और जीवन में बहुत सी समस्याओं का सामना हमको करना पड़ता है जगह पर हम लोग भगवान शिव से प्रार्थना करें कि सावन मास में मानसून के इस मौसम में भी इसमें किसी भी तरह से प्राकृतिक रूप से हमको कोई विनाश का सामना न करना पड़े।स्वामी आदित्य ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग की तरफ से गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के आशीर्वाद से पूरे भारतवर्ष में हम पूजा करते हैं पूजा का जो इंपोर्टेंस है उसका एक ही उद्देश्य है अपनी भारतीय संस्कृति को हम संरक्षण कर सकें, उसकी रक्षा कर सके, क्योंकि भारतीय संस्कृति एक ऐसी संस्कृति है जो पूरे विश्व को अपना परिवार मानती है पूरे विश्व को अपने साथ जोड़ती है मैसेज है वह हमको आगे बढ़ाने की जरूरत है इसको आगे नहीं बढ़ाएंगे तो आने वाली जनरेशन कभी एक साथ जुड़ करके एक साथ आगे आकर के चलने का मैसेज कभी सीख नहीं पाएंगे जो हमारा एकता का संदेश है प्रेम का संदेश है और ईश्वर का शुभ संदेश है इन तीनों तरह के आयाम को हम लोग आगे लेकर के चले जिससे हम प्राकृतिक रूप से भी सुरक्षित रह सके और जो हमारे देवालय हैं मंदिर हैं गौशालाएं आदि संरक्षण है यह सारे तीर्थ स्थान हमारे शुद्ध रहे पवित्र रहे हैं पूजा करने का यही उद्देश्य है तीर्थ में जाकर के हम लोग अगर सिर्फ वहां पर किसी तरह का अपवाद और उपद्रव हम लोग करने लग गए हमको भगवान की तरफ से भी प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ता है । हिंदू संस्कृति में त्यौहार आते हैं इसका यही उद्देश्य है कि जो भी हमारी देव संस्कृति है हमारी सामाजिक संस्कृति है हमारा देश का संस्कृत है उसको संरक्षण करने का जिम्मेदारी जो लोग भी ले सकते हैं उनको लेना चाहिए जितना भी हो सके अपने घर के पास सफाई कर लिया थोड़ा आते जाते रास्ते में साफ सफाई रख दिए देवल्यों में साफ सफाई हो बाहरी राज्यों से आने वाली इतने लोग हैं हमारे हिमाचल प्रदेश में जिसकी वजह से हमारा टूरिज्म इतना आगे बढ़ता है उन सब को अच्छा लगे तो उसके लिए हमको जिम्मेदारी लेने की जरूरत है जितना जितना हमसे हो सकता है। इस दौरान सभी स्वयंसेवक, प्रशिक्षक मौजूद रहे।

Share the news