
7/8/2026
मंडी
खबर अभी अभी
मंडी–जोगिंदरनगर सड़क मार्ग पर उरला के समीप तालगहर के पास पहाड़ी से मलबा और गाद आने के कारण बाधित यातायात अब पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सड़क से मलबा हटाकर मार्ग को छोटे और बड़े सभी वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है।
मार्ग बहाल होने के साथ ही मंडी–जोगिंदरनगर सड़क पर सामान्य यातायात फिर से सुचारु हो गया है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
हालांकि, क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।





