
8/8/2026
कुल्लू
खबर अभी अभी
जिला कुल्लू भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक आयोजन गांधीनगर में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला कुल्लू भाजपा के उपाध्यक्ष ठाकुर चंद के द्वारा की गई। तो वहीं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा भी इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। वही पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, बंजार से विधायक सुरेंद्र शौरी, आनी से विधायक लोकेंद्र सिंह। कुल्लू से भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि देशभर में भाजपा के द्वारा संत रविदास की 650वीं जयंती पर शोभा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है और यह यात्रा कुल्लू में भी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 13 से अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जाएगा। जिसके तहत हर घर में लोगों के द्वारा तिरंगा फहराया जाएगा और तिरंगे के प्रति सम्मान भी दर्शाया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही कलश वंदन यात्रा कुल्लू में भी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा संत गुरु रविदास की पावन जन्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र मिट्टी और जल से युक्त कलश के साथ पूरे देश में निकाली जा रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई से देशभर में समरसता संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है। जिसका उद्देश्य संत रविदास की 650वीं जयंती को ऐतिहासिक रूप से मनाना है। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य संत गुरु रविदास के सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानव सेवा के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि यह अभियान केवल एक धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का जन-आंदोलन है। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने अपने पूरे जीवन में जाति और भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता, समानता और सेवा का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।







