
# हमीरपुर कांग्रेस में बगावत, कहा- आशीष को टिकट दिया तो जमानत जब्त कराएंगे *

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
21 अक्टूबर 2022
हमीरपुर से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी आशीष शर्मा का कड़ा विरोध किया जा रहा है। नामांकन से पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के दो दर्जन पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है।
25 अक्तूबर तक दाखिल कर सकते हैं नामांकन
प्रत्याशी 25 अक्तूबर तक सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की छंटनी 27 अक्तूबर को सुबह 11:00 बजे की जाएगी। 23 और 24 अक्तूबर को अवकाश के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। अधिसूचना के अनुसार 29 अक्तूबर को दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे।
12:39 PM, 21-OCT-2022
हमीरपुर कांग्रेस में बगावत, कहा- आशीष को टिकट दिया तो जमानत जब्त कराएंगे
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को पांचवें दिन नामांकन प्रक्रिया जारी है। शिमला जिले में कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज और कांग्रेस प्रत्याशी अनिरूद्ध सिंह ने नामांकन दाखिल किया। शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश जनारथा भी समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। वहीं हमीरपुर से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी आशीष शर्मा का कड़ा विरोध किया जा रहा है। नामांकन से पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के दो दर्जन पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है। पदाधिकारियों ने कहा कि अगर आशीष को कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किया तो चुनावों में जमानत जब्त कराएंगे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





