
खबर अभी अभी | 24 अगस्त, 2026 | शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सदस्य हरदीप सिंह बाबा ने जाति प्रमाण पत्र में ‘गुज्जर’ के स्थान पर ‘हिंदू गुज्जर’ अंकित किए जाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि विशेषकर नालागढ़ क्षेत्र में प्रमाण पत्रों में ‘हिंदू गुज्जर’ दर्ज किए जाने से लोगों को सुविधा होगी।
उन्होंने सरकार से इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की।
अधिसूचना जारी नहीं हुई, जानकारी जुटाने में जुटी सरकार
कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस संबंध में सरकार की ओर से अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि मामले से संबंधित आवश्यक सूचनाएं जल्द से जल्द एकत्रित की जा रही हैं। सूचनाएं प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।





