#गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया*

#गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया*

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 अक्टूबर 2022

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिनांक 21 अक्टूबर, 2022 को विद्यालय में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया । विद्यालय में छात्रों के लिए ‘पोट्लक पार्टी ‘ का आयोजन किया गया जिसकी थीम थी – ‘शेयरिंग इज़ केयरिंग ‘। इस कार्यक्रम में विद्‌यालय के निदेशक श्रीमान सुनील गर्ग, श्रीमान दिनेश गर्ग, श्री पीयूष गर्ग, प्रधानाचार्या महोदया श्रीमती लखविंदर कौर, उपप्रधानाचार्या श्रीमती सुनीता ठाकुर उपस्थित रहें। इस उपलक्ष पर सभी विद्यार्थियों ने  कक्षा की सज्जा की और विद्यार्थियों ने घर से थीम के अनुसार लाए भिन्न – भिन्न  व्यंजन कक्षा में मिल बांट-कर खाए। तत्पश्चात कक्षा तीसरी से पाँचवी तक के विद्यार्थियों ने तरह-तरह की प्रस्तुतियाँ दीं। सभी विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद उठाया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रबंधन कमेटी के सदस्यों द्वारा सभी  के लिए  उपहार तथा प्रीतिभोज का आयोजन किया गया सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं ।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news