मंत्री राजेश धर्माणी 16 अक्टूबर को मंडी के प्रवास पर

13 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | मंडी

ग्राम एवं नगर नियोजन, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी 16 अक्टूबर को मंडी जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह सुंदरनगर में राज्य स्तरीय स्मार्ट हैकाथॉन-2026 और धर्मपुर में छात्राओं की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री सुबह करीब 9:30 बजे राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, सुंदरनगर के सभागार में इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए आयोजित स्मार्ट हैकाथॉन-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

इसके बाद दोपहर करीब 1:30 बजे वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सिद्धपुर में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं के राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के बाद मंत्री घुमारवीं के लिए रवाना होंगे।

Share the news