
31 अगस्त 2026 | खबर अभी अभी | सोलन

सोलन। चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) पर कुमारहट्टी के समीप सोमवार सुबह सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह सड़क पर शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही सोलन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ ही मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





