NH-5 पर ट्रक पलटा, बाइक सवार घायल

17 सितंबर 2026 | खबर अभी अभी | सोलन

सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर सलोगड़ा के समीप वीरवार को सड़क हादसा हो गया। सोलन से शिमला की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान ट्रक की चपेट में एक बाइक भी आ गई, जिससे बाइक सवार घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल बाइक सवार को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है। वहीं, कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर लगातार सामने आ रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है। लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

Share the news