
17 अगस्त 2026 | खबर अभी-अभी
कुल्लू

जिला कुल्लू से संबंधित डॉ. अर्चना ठाकुर ने प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी (ONGC) में स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि देश की महत्वपूर्ण ऊर्जा कंपनी में यह जिम्मेदारी मिलना उनके लिए सम्मान और गौरव का विषय है।
डॉ. अर्चना ठाकुर ने कहा कि ओएनजीसी जैसी प्रतिष्ठित संस्था में स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्य करने का अवसर उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है। वह इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि संस्था और राष्ट्रहित में अपने अनुभव एवं क्षमताओं का सर्वोत्तम उपयोग करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन और भाजपा जिला अध्यक्ष अमित सूद सहित भाजपा के केंद्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कुल्लू की जनता के प्रति भी धन्यवाद जताया।
डॉ. अर्चना ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ प्रतिभा और योग्यता को अवसर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश, विशेषकर कुल्लू जैसे क्षेत्र से जुड़ी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि वह ओएनजीसी में मिली इस जिम्मेदारी को केवल व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में नहीं देखतीं, बल्कि इसे जिला कुल्लू और हिमाचल प्रदेश की जनता के विश्वास और सम्मान से जुड़ा दायित्व मानती हैं। उनका प्रयास रहेगा कि ओएनजीसी के विकास, पारदर्शी कार्यप्रणाली, सुशासन और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में वह प्रभावी योगदान दे सकें।
डॉ. अर्चना ठाकुर ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगी और संस्था तथा राष्ट्रहित में अपना सर्वोत्तम योगदान देने का प्रयास करेंगी।
उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए नए दायित्वों के साथ-साथ देश और समाज के लिए कुछ बेहतर करने का अवसर भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि अपने कार्यकाल के दौरान वह ओएनजीसी की संस्थागत मजबूती और देश की ऊर्जा आवश्यकताओं से जुड़े व्यापक हितों में सकारात्मक भूमिका निभाने का प्रयास करेंगी।





