
कुल्लू -आर्ट ऑफ लिविंग संस्था कुल्लू ने वैष्णो देवी रामशिला में एक रिफ्रेशर प्रोग्राम का आयोजन किया । यह प्रोग्राम विशेष रूप से उन लोगों के लिए आयोजित की जाती है जिन्होंने पूर्व में हैप्पीनेस प्रोग्राम किया होता है । वरिष्ठ प्रशिक्षक सुंदर ठाकुर ने बताया कि इस तरह का आयोजन बहुत महत्वपूर्ण होता है ताकि साधक योग ध्यान की दिव्य प्रक्रिया से जुड़े रहें । वर्तमान समय की आपाधापी में स्वयं को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखना अति आवश्यक है। इस तरह के शिविर से साधक को अध्यात्म उन्नति की तरफ भी अग्रसर रखने में सहयोग मिलता है।
वरिष्ठ प्रशिक्षक सुंदर ठाकुर ने बताया कि भविष्य में इस तरह का प्रोग्राम आयोजित किया जाता रहेगा ताकि साधकों को स्वस्थ्य ,शांति और आनंद की अनुभति होती रहे और समाज की भलाई के लिए भी सेवारत रह सकें।
इस रिफ्रेशर प्रोग्राम में वरिष्ठ प्रशिक्षक सुंदर ठाकुर ,सोनम डोल्मा तथा प्रशिक्षक कविता शर्मा के साथ कई वरिष्ट स्वयंसेवकों तथा कुल्लू ज़िले के भविन्न स्थानों से आए हुए भिविन्न श्रेणी के प्रतिभागी जैसे डॉक्टर, प्रिंसिपल, मैनेजर, प्रशिक्षक , व्यवसाई एवं गृहिणी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा..





