
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
26 अगस्त 2023
इटरनल यूनिवर्सिटी, बडू साहिब को वैज्ञानिक सूचकांक 2023 में भारत में निजी विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 10 वाँ एवं पूरे विश्व में 311 वाँ स्थान दिया गया है। एडी वैज्ञानिक सूचकांक 218 देशों, 22380 विश्वविद्यालयों/संस्थानों और 1352126 वैज्ञानिकों के अकादमिक अध्ययन का विश्लेषण करता है। व्यक्तियों और संस्थाओं द्वारा उत्पादकता और दक्षता के मूल्यांकन के लिए उपयोग किए जाने वाले परिणाम प्रस्तुत करने के लिए एच इंडेक्स, आई 10 इंडेक्स एवं उद्धरण गणना मानदंडों का उपयोग किया जाता है ।
एल्पर डोजर साइंटिफिक इंडेक्स में हार्वर्ड विश्वविद्यालय में दुनिया के सबसे अधिक वैज्ञानिकों शामिल हैं जिनकी सख्या 7710 है । वहीं स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से 5110 और यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिशिगन के 2654 वैज्ञानिक सूची में जगह बना पाए हैं। वहीँ भारत के 3788 वैज्ञानिकों ने इस सूची में अपनी जगह बनाई है । इटरनल यूनिवर्सिटी बरु साहिब के 13 वैज्ञानिक भी इस सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। प्रोफ डॉ दिपन्वित्ता दत्ता ने भारतीय वैज्ञानिकों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है यह IIT मद्रास में भौतिकी के प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हैं।
वैज्ञानिक प्रदर्शन, साइंस को लेकर उनकी प्रोडक्टिविटी और उसकी वैल्यू के आधार पर एल्पर डोजर साइंटिफिक इंडेक्स निर्भर करता है। जिसके आधार पर साइंटिस्ट्स को रैंकिंग दी जाती है। एल्पर डोजर साइंटिफिक इंडेक्स के लिए विज्ञान समेत दुनिया के अन्य विषयों से जुड़े रिसर्चर्स को शामिल किया। जिसमें कृषि और वानिकी, कला, डिजाइन और वास्तुकला, व्यवसाय और प्रबंधन, अर्थशास्त्र और अर्थमिति, शिक्षा, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, इतिहास, दर्शन, धर्मशास्त्र, कानून और कानूनी अध्ययन, प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, चिकित्सा और स्वास्थ्य विज्ञान सहित 11 विषयों के वैज्ञानिकों को स्थान दिया गया है। इसमें दो कटेगरी रखी गई। i10 और H- इंडेक्स ।
इटरनल यूनिवर्सिटी बरु साहिब के वाइस चांसलर डॉ दविंदर सिंह जी ने सूची में शामिल यूनिवर्सिटी के सभी प्रो को बधाई दी और उनकी मेहनत के लिए धन्यवाद भी किया I यूनिवर्सिटी के सहायक वाइस चांसलर डॉ अमरीक सिंह अहलूवालिया जी ने सभी को अपनी शुभकामनाएं दीं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





