
खबर अभी अभी | 24 अगस्त, 2026 | सोलन

इनर व्हील क्लब सोलन ग्रीन वैली ने स्वच्छता अभियान के तहत बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए एक प्राकृतिक जल स्रोत यानी बावड़ी की सफाई की। क्लब की महिलाओं ने गांव की कुछ महिलाओं के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया और जल स्रोत में जमा गंदगी व काई को हटाया।
क्लब की महिलाओं ने बताया कि प्राकृतिक जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है। अभियान के दौरान बावड़ी के गंदे और काई वाले पानी की सफाई कर उसे स्वच्छ बनाया गया।
सफाई अभियान के बाद गांव की महिलाओं को जलपान के रूप में समोसे, बर्फी और चाय वितरित की गई।
इस अभियान में क्लब की सेक्रेटरी सुधा रानी, विजय परमार, मीनू मदान और गांव की कुछ महिलाएं शामिल रहीं। सभी ने मिलकर इस पहल के माध्यम से स्वच्छता और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया।





