
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
20 जून 2023

एचआरटीसी की निदेशक मंडल की बैठक में 3 फीसदी डीए तत्काल प्रभाव से निगम कर्मियों को जारी करने का फैसला लिया गया है। निगम के करीब 11 हजार कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा निगम के कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर एक्सग्रेशिया लाभ को नियमित कर्मचारी के लिए 55 हजार से बढ़ाकर 1.50 लाख और अनुबंध कर्मचारी के लिए 1 लाख रुपये करने का फैसला हुआ है।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम के नवगठित निदेशक मंडल की पहली बैठक में कहा कि परिवहन निगम की अपनी एक प्रतिष्ठा है, जिसे और अधिक मजबूत किया जाएगा। निगम की आय के साधन बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। बसों की खरीद सहित अन्य सभी प्रकार की खरीद में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि समय के साथ निगम की सभी देनदारियां निपटाई जाएंगी। निगम के बेड़े में 556 नई इलेक्ट्रिक, वोल्वो और डीजल बसों को शामिल करने की योजना है। इनमें से 196 बसों को निगम के बेड़े में शामिल कर लिया गया है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





