
एलआर बी.एड. विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का अंतिम दिन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। अंतिम दिन सोलन पुलिस ग्राउंड में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा।
क्रिकेट प्रतियोगिता में गर्ल्स वर्ग में प्रथम वर्ष की एनएसएस वॉलंटियर अंजली की टीम विजेता रही। वहीं, जूनियर बॉयज़ वर्ग में प्रथम वर्ष की टीम ने रोमांचक मुकाबले में सुपर ओवर तक पहुंचे मैच में शानदार जीत हासिल की।
समापन अवसर पर भंडारे एवं रिफ्रेशमेंट का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वॉलंटियर्स ने भाग लिया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. निशा शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि “ऐसे शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करते हैं।”
इस प्रकार सात दिवसीय एनएसएस शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और प्रतिभागियों को एक नई सीख व अनुभव प्रदान कर गया।





