
खबर अभी अभी,
ऊना:
नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 1.005 किलोग्राम चिट्टा मामले के मुख्य सप्लायर को पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवांशहर (पंजाब) निवासी तरसेम लाल के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ऊना में सक्रिय तस्करों तक चिट्टे की खेप पहुंचाता था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम ने जालंधर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस अब इस अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी है। एसपी ऊना ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।





