खाना खाने के बाद बीमार हुए परिवार में चौथी मौत

#खबर अभी अभी कांगड़ा ब्यूरो*

19 अगस्त 2023

पुलिस थाना गगल के अंतर्गत घियाणा गांव में खाना खाने के बाद बीमार हुए लोगों में शुक्रवार को बुजुर्ग महिला की टांडा मेडिकल काॅलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। अब घियाणा कलां गांव में एक ही परिवार में खाना खाने के बाद मरने वालों की संख्या चार हो गई है और अभी भी दो लोग उपचाराधीन हैं। बता दें कि घियाणा कलां गांव में कुछ दिन पहले खाना खाने के बाद एक ही परिवार के सदस्य बीमार हो गए थे, जिसमें से चार लोगों की हालत गंभीर हो गई थी, जिनका टांडा मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा था। इस मामले में पहले ही तीन लोगों की मौत हो चुकी है और शुक्रवार को चाैथी बुसुर्ग महिला ने दम ताेड़ दिया है

बता दें की 30 जुलाई को गगल के घियाणा कलां गांव में खाना खाने के बाद चार लाेगाें की तबीयत खराब हाे गई थी। उन्हें उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज लगाया था और उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया था, लेकिन 31 जुलाई काे दाेबारा फिर से छह लाेगाें की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इनमें चार लाेगाें की हालत ज्यादा गंभीर थी। कुछ दिन के बाद परिजन दाे लाेगाें काे लुधियाना के एक निजी अस्पताल में ले जा रहे थे कि रास्ते में अशनील कुमार (एडवाेकेट) की माैत हाे गई और महिल लुधियाना के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, लेकिन वहां पर भी उसकी स्थिति में कोई सुधार न हुआ तो परिजन पिछले शुक्रवार उसे फिर से टांडा मेडिकल कालेज वापस ले आए। इसके बाद महिला की 15 अगस्त को मौत हो गई और फिर 16 अगस्त काे बुजुर्ग महिंद्र सिंह माैत ने दम ताेड़ दिया। वहीं, शुक्रवार को बुजुर्ग सुदर्शना देवी (70) की भी माैत हाे गई है।

31 जुलाई काे छह लोगों को टांडा मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया था, जिनमें चार की मौत हो चुकी है। इसमें परिजन दाे लाेगाें काे लुधियाना ले जा रहे थे ताे रास्ते में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। माैतें कैसे हुईं इसका पता ताे विसरा रिपाेर्ट आने के बाद ही चलेगा।

#खबर अभी अभी कांगड़ा ब्यूरो*

Share the news