
#खबर अभी अभी कांगड़ा ब्यूरो*
19 अगस्त 2023
विकास खंड लंबागांव स्थित रोजगार कार्यालय जो पिछले कई वर्षों से लंबागांव पंचायत के भवन में चल रहा था, लेकिन शुक्रवार को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार विभाग ने लंबागांव की सोल बनेहड़ पंचायत के झुंग्गा देवी में करीब पांच साल पहले बने अपने भवन में अपना काम शिफ्ट कर दिया है।
लंबागांव खंड मुख्यालय में रोजगार कार्यालय 1965 में खुला था। 1965 से लेकर 2003 तक करीब पांच दशकों तक यह कार्यालय पहले किराये के भवन में चलता रहा। फिर 2003 इसको लंबागांव की पंचायत के भवन में शिफ्ट कर दिया गया। उसी दौरान विभाग ने अपने भवन के लिए जमीन भी तलाशनी शुरू कर दी। उसके बाद सोल बनेहड़ पंचायत के झुंग्गा देवी में इस भवन के लिए जगह मिली थी।
इसका करीब छह साल पहले वर्तमान विधायक यादविंद्र गोमा ने अपने पहले कार्यकाल में इसका इसका निर्माण शुरू हो गया था। करीब पांच साल पहले बने भवन में इस कार्यालय को अब शिफ्ट करने की अनुमति मिली। इस भवन पर करीब 60 लाख रुपये खर्च किया गया है। उधर, जिला रोजगार अधिकारी धर्मशाला अक्षय कुमार ने कहा कि सरकार और विभाग से अनुमति मिलने के बाद ही पंचायत के भवन में चल रहे लंबागांव रोजगार कार्यालय को अपने बनाए गए भवन में शिफ्ट किया गया है।
#खबर अभी अभी कांगड़ा ब्यूरो*





