
1 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | मंडी

मंडी। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पंडोह, जिला मंडी में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली प्रवेश चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विद्यालय प्रबंधन ने प्रशासनिक कारणों के चलते आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2026 से बढ़ाकर 15 अक्टूबर, 2026 कर दी है।
विद्यालय की ओर से जारी प्रवेश सूचना के अनुसार कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 10 अप्रैल, 2027 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन पंजीकरण कर आवेदन कर सकते हैं।
कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए पात्रता
कक्षा 11वीं की प्रवेश चयन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में मंडी जिला, हिमाचल प्रदेश के किसी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त गैर-सरकारी विद्यालय में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत होना आवश्यक है।
अभ्यर्थी का जन्म 1 जून, 2010 से 31 जुलाई, 2012 के बीच होना चाहिए।
कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए पात्रता
कक्षा 9वीं की प्रवेश चयन परीक्षा-2027 के लिए अभ्यर्थी का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में मंडी जिला के किसी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त गैर-सरकारी विद्यालय में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी का मंडी जिला का स्थायी निवासी होना भी जरूरी है।
कक्षा 9वीं के लिए अभ्यर्थी का जन्म 1 मई, 2012 से 31 जुलाई, 2014 के बीच होना चाहिए।
इन नंबरों पर मिलेगी प्रवेश परीक्षा की जानकारी
प्रवेश परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एवं अभिभावक 01905-282046 अथवा 9805319303 पर किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विद्यालय प्रशासन ने मंडी जिला के पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों से 15 अक्टूबर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया का लाभ उठा सकें।





