ढली में रोड मेटलिंग से यातायात प्रभावित, जाम की स्थिति

3 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | शिमला

शिमला के ढली क्षेत्र में सड़क मेटलिंग का कार्य चलने के कारण शनिवार को यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। निर्माण कार्य के चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही धीमी होने से क्षेत्र में कंजेशन और जाम की स्थिति बनी हुई है। इससे वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस मौके पर तैनात है। पुलिस कर्मी वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने के साथ यातायात को सामान्य बनाए रखने के प्रयास कर रहे हैं।

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अनावश्यक ओवरटेकिंग से बचने और मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। यात्रियों से संभव होने पर ढली क्षेत्र से गुजरने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने को कहा गया है।

पुलिस ने आवश्यक यात्रा पर निकलने वाले वाहन चालकों से अतिरिक्त समय लेकर चलने की अपील की है, ताकि जाम के कारण होने वाली देरी से बचा जा सके।

Share the news