द्रंग में फोरलेन निर्माण से प्रभावित घरों पर बढ़ा खतरा, सुरक्षा डंगा भी दरकने लगा

7/8/2026
खबर अभी अभी | मंडी

मंडी जिले के द्रंग क्षेत्र में फोरलेन निर्माण से प्रभावित दो मकानों पर खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा हालात में मकानों की सुरक्षा के लिए बनाया गया रिटेनिंग वॉल (डंगा) भी कई स्थानों पर दरकता और खिसकता दिखाई दे रहा है, जिससे प्रभावित परिवारों की चिंता और गहरा गई है।

लगातार हो रही बारिश के कारण डंगे में आई दरारें बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो दोनों मकानों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से प्रभावित स्थल का जल्द निरीक्षण कर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है, इसलिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन समय रहते कार्रवाई करेगा, ताकि प्रभावित परिवारों के घर सुरक्षित रह सकें और किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान से बचा जा सके।

Share the news