
31 अगस्त 2026 | खबर अभी अभी | पंडोह, मंडी

पंडोह। मंडी जिले के पंडोह में सोमवार को दिप मेडिकल स्टोर के सामने एक स्थानीय निवासी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तारा चंद के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
फिलहाल तारा चंद की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





